मनोकामना पूरी करने वाले गुप्त नवरात्र में ऐसे करें पूजा - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, January 25, 2020

मनोकामना पूरी करने वाले गुप्त नवरात्र में ऐसे करें पूजा

इन नवरात्रों के बारे में लोगों को कम जानकारी है।

आपने चैत्र नवरात्र और आश्विन नवरात्रों के बारे में तो सुना ही होगा। लेकिन क्या आपको पता है कि इन दो ऩवरात्रों के अलावा भी दो नवरात्र और है जिसे बड़े ही विधी विधान से मनाया जाता है। हो सकता है कि आपने इस नवरात्र के बारे नहीं सूना हो। तो आपको बता दें कि साल में चार नवरात्र मनाए जाते हैं। इन चार नवरात्रों में से आज हिन्दू कैलण्डर के हिसाब से माता रानी के गुप्त नवरात्र शुरू हो गये हैं। ये नवरात्र 25 जनवरी यानी आज से शुरू होकर 03 फरवरी तक रहेंगे। आपको बता दें कि इन नवरात्रों के बारे में लोगों को कम जानकारी है, इसलिए इसे गुप्त नवरात्र के नाम से भी जाना जाता है। इसमें खास तौर एक विशेष पूजा कर इच्छा प्राप्ति की मनोकामना की जाती है।

आपको बता दें कि यह चारों ही नवरात्र, ऋतु परिवर्तन के समय मनाए जाते हैं। साथ ही ये गुप्त नवरात्र सामान्य नवरात्रों की तुलना में अलग होते है। सामान्य रूप से मनाए जाने वाले नवरात्रों में सात्विक और तांत्रिक पूजा दोनों ही की जाती है, लेकिन वहीं गुप्त नवरात्रि में केवल तांत्रिक पूजा ही की जाती है। आम नवरात्रों के बारे में सबको पता होता है लेकिन वहीं गुप्त नवरात्रों के बारे में लोगों में ज्यादा प्रचार प्रसार नहीं किया जाता है। ये कब आते हैं, कब चले जाते हैं किसी को खबर नहीं होती। कहा जाता है गुप्त नवरात्रों में पूजा और मनोकामना जितनी गुप्त होगी उतनी ही सफलता मिलने की उम्मीद बढ़ जाती है। Read More 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad