अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले वाले शिवसेना सांसद Sanjay Raut (संजय राउत) एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में है।
अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले वाले शिवसेना सांसद Sanjay Raut (संजय राउत) एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में है। लेकिन इस बार उनका यह बयान किसी नेता या विधायक पर नहीं बल्कि यूपीए चेयरपर्सन के लिए है। बता दें, Sanjay Raut (संजय राउत) ने दावा किया है कि, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, Underworld Don (अंडरवर्ल्ड डॉन) Karim Lala (करीम लाला) से मुंबई में मिलती थीं। उन्होंने कहा कि, इंदिरा गांधी दक्षिणी मुंबई के पायधोनी में करीम लाला से मुलाकात करती थीं।
आपको बता दें, ये बातें राउत ने मुंबई में एक मीडिया समूह के कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि, “60 से 80 के दशक की शुरुआत तक मुंबई के अंडरवर्ल्ड में करीम लाला, मस्तान मिर्जा उर्फ हाजी मस्तान और वर्दराजन मुदालायर तीन डॉन हुआ करते थे। वो तय करते थे कि मुंबई पुलिस का कमिश्नर कौन होगा और कौन राज्य सचिवालय में बैठेगा”
वहीं इसके साथ ही राउत ने कहा कि, “एक समय मुंबई में अंडरवर्ल्ड का राज हुआ करता था, आज यहां अंडरवर्ल्ड जैसा कुछ नहीं है। दाऊद इब्राहिम, छोटा शकील और शरद शेट्टी जैसे गैंगस्टर महानगर और आसपास के क्षेत्रों पर नियंत्रण रखते थे। बाद में सब देश छोड़कर फरार हो गए। इस दौरान राउत ने दावा भी किया है, कि उन्होंने दाऊद इब्राहिम जैसे कई गैंगस्टरों की फोटों ली थी” Read More
No comments:
Post a Comment