पारे में गिरावट के साथ ठिठुरन भरी ठंड का बढ़ने लगा प्रकोप - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, November 24, 2020

पारे में गिरावट के साथ ठिठुरन भरी ठंड का बढ़ने लगा प्रकोप



गलन बढ़ने से लोगों को दिन में ठंड का हो रहा एहसास

धीमे धीमे देश के सभी हिस्से में ठंड बढ़ने लगी है। पहाड़ों पर बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में मौसम का मिजाज़ तेज़ी से बदला है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर शीतलहर शुरू हो गई है। पारे में गिरावट के साथ ठिठुरन भरी ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। लखनऊ में पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान एक डिग्री और घटकर 8.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे गलन का एहसास होना शुरू हो गया है। बता दें कि लखनऊ में नवम्बर महीने में न्यूनतम तापमान में इतनी गिरावट तीन वर्ष पहले हुई थी। वर्ष 2017 में 24 नवम्बर को न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। हालांकि दिन के तापमान में लगभग एक डिग्री की वृद्धि हुई है। इसके बावजूद गलन बढ़ने से सोमवार(23 नवंबर) को लोगों को दिन में ठंड का एहसास होता रहा।

गोरखपुर, झांसी, वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, बरेली, आगरा, मेरठ मण्डलों में दिन का तापमान भी सामान्य से कम दर्ज किया गया। राज्य में सबसे अधिक 28.1 डिग्री दिन का तापमान फतेहगढ़ में दर्ज हुआ। लखनऊ में आंचलिक मौसम केन्द्र के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने बताया कि पिछले हफ्ते उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण वहां से आयी ठंडी हवा के कारण यूपी के सभी हिस्सों में तापमान में गिरावट आयी है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है, जिसके कारण पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होगी। इससे यूपी में न्यूनतम पारा बढ़ेगा। इस बीच, कश्मीर के ज्यादातर मैदानी इलाकों में सोमवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई। घाटी के ऊंचाई पर स्थित क्षेत्रों में सामान्य से अधिक बर्फबारी हुई जिसके चलते घाटी को लद्दाख से जोड़ने वाला श्रीनगर-लेह मार्ग बंद हो गया। Read More  

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad