जानें, किन राशि के जातकों के विरोधी आज परास्त होंगे - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, November 24, 2020

जानें, किन राशि के जातकों के विरोधी आज परास्त होंगे



मेष : इस राशि के जातक आज मानसिक रूप से अशांत रह सकते हैं। जिस वजह से आपका किसी काम में मन नहीं लगेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद में ना उलझें। क्रोध बढ़ेगा, संयम रखें।

वृष : इस राशि के जातकों को आज यात्रा पर जाना हो सकता हैं। बिजनेस में बढ़ती प्रॉग्रेस से खुशी मिल सकती है। विद्यार्थियों को मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। वक़्त मिलने पर घूमने – फिरने ज़रूर जाएं इस दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आपका दिमाग भी रिलेक्स होगा।

मिथुन इस राशि के जातक आज परिवारजनों के साथ आनंद-उल्लासपूर्ण समय बिताएंगे। आर्थिक लाभ की भी संभावना अधिक है। आवश्यक विषयों के पीछे खर्च होगा। वाणी और क्रोध पर संयम रखना आवश्यक है, नहीं तो मन को चोट पहुंच सकती है। महत्वपूर्ण कार्यों को आज हो सके तो टाल दें।

कर्क : इस राशि के जातकों को आज भाग्य का साथ ही सफलता दिलाएगा। विरोधी परास्त होंगे। व्यवहार कुशलता व शांत रहकर कार्य करेंगे तो सफलता मिलेगी। उन्नति का अवसर मिलेगा। आज आपकी आमदनी में वृद्धि होगी, धन लाभ होगा।

सिंह : इस राशि के जातक आज सोच-समझकर ही यात्रा और कार्य करें। खाली समय में मंदिर ज़रूर जाएं। साधु-संतों का आशीर्वाद मन में उर्जा का संचार करेगा। अप्रिय समाचार मिलने से मानसिक कष्ट होगा।

कन्या इस राशि के जातकों को आज यात्रा से लाभ होगा। उर्जा और उत्साह में वृद्धि होगी जिससे कार्यों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। मनोनुकूल लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। नई योजनाएं लाभ देंगी। अधिकारी वर्गों से सहायता मिलेगी और विरोधी निर्बल रहेंगे। Read More  

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad