PM मोदी ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर जवानों की वीरता को किया सलाम - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, December 7, 2020

PM मोदी ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर जवानों की वीरता को किया सलाम



सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर याद किए गए देश के बहादुर जवान

कोरोना काल के बीच देश के जवानों की वीरता को याद किया गया। देश के सम्मान की रक्षा के लिए सीमाओं पर बहादुरी से लड़ाई लड़ने वाले जवानों को सम्मानित करने के लिए हर साल सात दिसंबर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सशस्त्र सेनाओं के जवानों की वीरता को सलाम किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने जवानों के वीरता को सलाम करते हुए, ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस हमारे सशस्त्र बलों और उनके परिवारों के प्रति आभार व्यक्त करने का दिन है। भारत को उनकी वीरता भी सेवा और निस्वार्थ बलिदान पर गर्व है। हमारी सेनाओं के कल्याण में योगदान दें। यह कार्य हमारे कई बहादुर कर्मियों और उनके परिवारों की मदद करेगा।’


भारत 1949 से सशस्त्र सेना झंडा दिवस के रूप में 7 दिसंबर को मनाता आ रहा है। इस दिन को जवानों के लिए काफी खास माना जाता रहा है। इसकी वजह ये है कि इस दिन भारतीय सेना अपने बहादुर जवानों के कल्याण के लिए लिए भारत की जनता से धन संग्रह करती है। इस दिन को सशस्त्र सेना झंडा दिवस कहा जाता है। Read More  

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad