
मिर्ज़ापुर की क्राइम ब्रांच को एक बड़ी सफलता
हाथ लगी है जिसमे पुलिस ने 9 एमएम की पिस्टल के साथ चार अपराधियो को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल गुरु चंडी पुलिस चौकी द्वारा चेकिंग के दौरान एक टीयूवी गाड़ी को पुलिस ने
रोकने का इशारा किया जिससे घबराए बदमाशों ने गाड़ी
घुमा ली और भागने लगे
पुलिस ने भी
पीछा किया तो बदमाश मवैया के पास रोड पर गाड़ी छोड़कर पैदल ही खेतों से हो कर
भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग भी की , लेकिन पुलिस ने साहस दिखाते हुए घेराबंदी करके चारों बदमाशों को पकड़ लिया
तलाशी लेने पर इनके पास से एक 9 एमएम की पिस्टल एक अवैध तमंचा कारतूस और कई मोबाइल फोन बरामद हुए। जब पुलिस ने इन बदमाशों का रिकॉर्ड निकाला तो पता चला कि इसमें में तीन शातिर अपराधी हैं जिनके खिलाफ हत्या दर्ज हैं। वहीं उसमे से एक की जानकारी अभी
खंगाली जा रही है।
वैसे तो 9 एमएम की पिस्टल गंभीर अपराध को अंजाम देने के
लिए प्रयोग किया जाता है परंतु इन शातिर बदमाशों ने अभी कुछ भी कबूला नहीं है और
इनसे
पूछताछ जारी है । गिरफ्तार किया गए आरोपियों का नाम दिनेश
कुमार सिंह,अरविंद सिंह,अशोक कुमार और नौशाद अली है। ये चारों मिर्ज़ापुर के ही वाले हैं।
No comments:
Post a Comment