
पुलवामा हमले के बाद पूरे देश में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच उत्तर प्रदेश एटीएस को आज बड़ी सफलता मिली है। एटीएस की टीम ने सहारनपुर के देवबंद से जैश ए मुहम्मद आतंकी शहनवाज अहमद निवासी कुलगाम जम्मू-कश्मीर को गिरफ्तार किया है। इस्लामिक स्टडी के बड़े सेंटर के रूप में विख्यात सहारनपुर के देवबंद में यूपी एटीएस के इस छापा से खलबली मची है।
यह कार्रवाई देवबंद स्थित एक हॉस्टल में की गई है। गिरफ्तार किए गए आतंकियों का नाम शाहनवाज अहमद तेली और आकिब है। आतंकियों के पास से हथियार भी बरामद हुए है। बताया जा रहा है कि शाहनवाज जम्मू-कश्मीर के कुलगाम का रहने वाला है, वहीं आकिब पुलवामा का रहने वाला है। Read More:
No comments:
Post a Comment