बालाकोट में एयर स्ट्राइक होने के बाद, सच छिपाने में जुटा पाकिस्तान तस्वीरें आई सामने - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, February 27, 2019

बालाकोट में एयर स्ट्राइक होने के बाद, सच छिपाने में जुटा पाकिस्तान तस्वीरें आई सामने

Image result for एयर स्ट्राइक

भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी ठिकानों पर बम बरसा कर पुलवामा हमले का बदला लिया। मंगलवार को भारत के 12 मिराज लड़ाकू विमानों ने बमबारी की और जैश के ठिकानों को तबाह कर दिया। जिस जगह भारत ने बमबारी की वहां की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि यह जगह जैश-ए-मोहम्मद का ट्रेनिंग कैम्प था।


खबरों के अनुसार बालाकोट को पाकिस्तानी सेना ने सील कर दिया। यहां ना तो मीडिया को घुसने दिया जा रहा है और ना ही आम लोगों को। इसके अलावा जिस जगह को भारत ने तबाह कर दिया है वहां पहले से ही किसी को जाने की इजाजत नहीं थी। वहां के एक आम नागरिक ने यह तक बताया कि भारत के हमले के बाद 10 से ज्यादा एम्बुलेंस मौके पर देखी गई। पाक सेना ने इलाके को घेर लिया है और सच छिपाने में जुट गए हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad