पिछले हफ्ते हुए पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए, लेकिन एक जवान ऐसा भी है जो अपनी बटालियन में शामिल अपने साथियों के साथ कश्मीर के लिए रवाना होने जा रहा था, लेकिन गाड़ी पर बैठने के बाद उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया जिसे पढ़कर वह गाड़ी से उतर गया जिससे उनकी जान बच गई ।

महाराष्ट्र के अहमदनगर के थाका बेलकर सीआरपीएफ के उसी बटालियन में थे जिस पर 14 फरवरी को पुलवामा में आतंकियों ने हमला किया जिसमें 40 जवान शहीद हो गए। हमले के दिन पुलवामा से बहुत दूर अहमदनगर स्थित थाका बेलकर के घर में उनकी शादी की तैयारियां चल रही थी, लेकिन उन्हें शादी के लिए हेडक्वार्टर से छुट्टी नहीं मिली और उनको भी उसी वक्त बटालियन के साथ कश्मीर जाने को कहा गया। इस आदेश के बाद थाका बेलकर अपने साथियों के साथ कश्मीर जाने की तैयारी में जुट गए ।
वह अपनी बटालियन के साथ निकलने की तैयारी कर ही रहे थे कि तभी उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि ‘आपकी छुट्टी मंजूर कर ली गई है’, यह मैसेज पढ़ते ही बेलकर गाड़ी से उतरकर अपने कैंप से गांव के लिए निकलने की तैयारी करने के लिए उतर गए और उनकी जान बच गई। Read more
No comments:
Post a Comment