
उत्तरप्रदेश में
गठबंधन को लेकर कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिला है. आपको बता
दें कि बस्ती मंडल की तीनों सीटो के बसपा को दिये जाने को लेकर सपा कार्यकर्ता नाराज
हैं. इस नाराजगी के बाद पंद्रह वर्षों से सपा के सक्रिय सदस्य
रहे राना दिनेश प्रताप सिंह व मम्मू सिंह ने पार्टी छोड़ दी है. दोनों ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा भेजा है.
दिनेश प्रताप सिंह सपा के प्रदेश सचिव रह चुके हैं. बस्ती की तीन सीटों के बसपा को दिये जाने के बाद ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है
कि सपा के कई बड़े दिग्गज यहां पार्टी से खुद को अलग कर सकते हैं.
No comments:
Post a Comment