मुस्लिम समाज भाजपा का विरोधी नहीं है: हैदर अब्बास - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, February 27, 2019

मुस्लिम समाज भाजपा का विरोधी नहीं है: हैदर अब्बास


Image result for हैदर अब्बास चाँद

झांसी दौरे पर आये भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैदर अब्बास चाँद ने कहा है कि कार्यकर्ताओं द्वारा मुस्लिम क्षेत्रों में जाकर महासंपर्क अभियान चलाया गया है और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनओं की जानकारी दी जा रही है. भारतीय वायुसेना के पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक किये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि  आतंकवाद के सरंक्षण देने वाले पाकिस्तान को इसी तरह से जवाब दिया जाता रहेगा. उन्होंने कहा कि भारत ने पुलवामा में शहीद सैनिकों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि दी है. मुस्लिमों के भाजपा विरोधी होने की बाबत पूछे गये सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज भाजपा का विरोधी नहीं है और यही वजह है कि देवबंद में भी भाजपा के ही विधायक हैं. जबकि वहां 75 फीसदी मुस्लिम वोट है.  

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad