
जैसलमेर में स्थानीय
हनुमान चोराहा पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान पर भारत के सर्जिकल स्ट्राइक
पर आतिशबाजी की और खुशी मनायी. बजरंग दल के सयोंजक लालूसिंह सोढ़ा ने कहा कि पाकिस्तान
जिस भाषा मे समझता है हमारी सेना ने उसी भाषा मे पाकिस्तान को जवाब दिया है। जिस तरह
से 1965 व 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ जंग में भारतीय सेना को देश के लोगों का साथ
मिला था उसी प्रकार इस बार भी सेना को देशवासियों का पूरा साथ मिलेगा और पाकिस्तान
दुनिया के नक्शे से खत्म हो जायेगा. इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद सरंक्षक मधुसूदन
व्यास, जिलाध्यक्ष अनोपसिंह पिथला, सवाईसिंह गोगली, मनोहरसिंह दामोदरा, कंवराजसिंह
चौहान, शम्भूसिंह व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.
No comments:
Post a Comment