पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत को खेल जगत में भी काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी ने भारत में आगामी खेलों के आयोजन पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही IOC ने सभी अंतरराष्ट्रीय खेल संघों से अपील की है कि वह भी भारत में खेलों का आयोजन न होने दें। दिल्ली में चल रहे शूटिंग विश्व कप के लिए दो पाकिस्तानी शूटर्स को भारत का वीजा नहीं दिया गया था।

हालांकि भारत की तरफ से लिखित आश्वासन के बाद आईओसी ने विश्व कप की मेजबानी नहीं छीनी है। इस फैसले के बाद ओलंपिक कमेटी ने भारत से सभी तरह की बातचीत बंद कर दी है। इसके साथ ही भारत से गारंटी मांगी गई है कि जब तक वह ओलंपिक चार्टर को पूरा करने के लिए सरकार की मंजूरी नहीं लेता, तब कर यहां पर खेलों का आयोजन नहीं होगा।
कमेटी का कहना है कि प्रतिस्पर्धा में भाग लेने आ रहे खिलाड़ियों को वीजा न देना ओलंपिक चार्टर के उसूलों के खिलाफ है। खिलाड़ियों के साथ कोई भी मेजबान देश इस तरह का भेदभाव नहीं कर सकता। कमेटी ने आखिरी वक्त तक इस मसले को सुलझाने की कोशिश की लेकिन भारत की ओर से पाकिस्तानी खिलाड़ियों को वीजा नहीं दिया गया। इसके बाद IOC की ओर से यह फैसला लिया गया है।
No comments:
Post a Comment