
बाराबंकी के सफदरगंज इलाके के लक्षबर गांव में अज्ञात हमलावरों ने पति- पत्नी और 3 बच्चो को धारदार हथियार से काट डाला इस घटना में पत्नी और एक बच्चे की जंहा घटनास्थल पर ही मौत हो गई... वही गंभीर रूप से घायल एक बच्चे की लखनऊ के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई... जबकि पति और एक बच्चे का इलाज चल रहा है... बताया जा रहा है कि पड़ोस में वैवाहिक कार्यक्रम में डीजे बजने के चलते पास पड़ोस के लोगो को घटना की भनक तक नही लगी वंही घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल पर शराब की कई खाली बोतले बरामद हुई है... जिससे अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि हमलावर मृतकों के परिचित थे और शराब के नशे में विवाद होने के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है वही पुलिस कई अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रख कर मामले की जांच कर रही है
No comments:
Post a Comment