
बिहार के
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नालन्दा दौरे के तीसरे दिन आज नीरपुर गांव पहुँचे जहां उनके साथ मौजूद डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी,समेत कई मंत्रियो ने सीएम को उनके जन्मदिन की
बधाई दी और साथ ही साथ विभिन्न भवनों का शिलान्यास भी किया। डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने
कहा कि आज सूबे में डबल अभिनंदन का दिन है क्योंकि आज बिहार के मुखिया नीतीश कुमार
का जन्मदिन है और दूसरी तरफ भारतीय पायलट जिसके पाकिस्तान के द्वारा पकड़ लिया गया
था आज उस विग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तान के द्वारा छोड़ा जा रहा है।इसीलिए आज
दोहरी अभिनंदन का दिन है।
नीतीश कुमार ने
भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज इस नालन्दा खुला विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया जा रहा है। इस
खुला विश्वविद्यालय की कुल लागत 89 करोड़ है। जो अगला 15
अगस्त 2020 के अंदर बनकर तैयार हो जाएगा।
No comments:
Post a Comment