
कांग्रेस महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी अपने चुनावी अभियान की शुरुआत गांधी परिवार के पैतृक शहर प्रयागराज से शुरु हो गई है। बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी हनुमान मंदिर पहुंच गई हैं। हनुमानजी का आशीर्वाद लेकर गंगा के रास्ते कांग्रेस में जान फूंकने निकलेंगी। और बता दें कि मनैया घाट पर उनकी पार्टी के कार्यकर्ता प्रियंका के आने का इंतजार कर रहे हैं। प्रियंका गांधी 18 मार्च से 20 मार्च तक प्रयागराज से वाराणसी के बीच गंगा नदी में जलमार्ग से यात्रा करेंगी और इस बीच उनके कई कार्यक्रम रखे गए हैं। प्रियंका के इस दौरे को लेकर कांग्रेस बहुत उत्साहित है। Read More
No comments:
Post a Comment