झांसी में उत्तर प्रदेश उद्योग महिला व्यापार मंडल द्वारा महिलाओं को “मणिकर्णिका’ सम्मान से सम्मानित किया गया| मुख्य अतिथि महापौर रामतीर्थ सिंघल द्वारा इसमें ऐसी महिलाओं का सम्मान किया गया जो अपने घर के सभी दायित्वों को संभालने के साथ- साथ सामाजिक एवं व्यापारिक क्षेत्र में भी अपनी एक विशेष भूमिका निभा रही हैं... और एक सफल व्यापारी भी हैं... और हर क्षेत्र में यह साबित करती हैं ऐसा कोई भी कार्य नहीं है जो नारी नहीं कर सकती|
ऐसी महिलाओं का सम्मान किया गया जो बहुत चर्चित चेहरे नहीं है लेकिन अपने अपने क्षेत्र में एक मणिकर्णिका कि समान निर्भीक होकर कार्य कर रही हैं.. इसके साथ ही महिलाओं ने झांसी को स्वचछता सर्वेक्षण में तीसरा स्थान दोबारा मिलने पर मेयर को सम्मानित किया गया... मुख्य अतिथि महापौर रामतीर्थ सिंघल ने कहा कि नारी शक्ति एक मात्र ऐसी शक्ति है, जिससे आज सारा समाज चल रहा है... उन्होंने कहा कि नारी के बिना हम किसी भी चीज की कल्पना नहीं कर सकते|
No comments:
Post a Comment