
फिरोजाबाद लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व मंत्री चौधरी बशीर ने अपने चुनाव कार्यालय
नैनी चौराहा पर कांशीराम साहब का जन्मदिवस बडी धूम-धाम से मनाया। इस दौरान उनके
चित्र पर एवं बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के चित्र पर दीप प्रज्जवलन कर एवं
माल्यार्पण कर जन्मदिन मनाया गया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के मिशन का आगे बढ़ाने
का कार्य माननीय कांशीराम साहब ने किया। आज हम सब भी उनके कार्यो को आगे बढाने के
लिये कार्य कर रहे हैं।
No comments:
Post a Comment