
फतेहपुर जिले में आई केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने राहुलगांधी पर बड़ा बयान देते हुए कहा की एयर स्ट्राइक के बाद सारे गठबंधन एक हो रहे है... जिसमे कॉंग्रेस भी शामिल हो रही है इस पर साध्वी ने कहा कि सारे धरासाई हो जाएंगे मुझे तो लगता है ईश्वर जो करता है सही करता है.. जैसे कि जनकपुरी में धनुष था राजाओ ने अकेले अकेले उठाया जब नही उठा पाए तो सारे इक्कठे हो गए पर नही उठा पाए धनुष को , धनुष जिससे टूटना है उसी से टूटेगा यह हमारे लिए अच्छा है , वहीं उन्होंने राहुल के बयान नोट बंदी गायब हो गई, 15 लाख गायब हो गए , अब राफेल की फ़ाइल गायब हो गयी वाले सवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि चुनाव के बाद राहुल भी गायब हो जाएंगे और उनके बाद नानी के यहां नजर आएंगे
No comments:
Post a Comment