
लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही अब चुनाव बहिष्कार का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। सड़क,पानी निकासी और जलभराव की समस्या से परेशान मोहल्लेवासियों ने गली के बाहर बैनर लगाकर प्रत्याशियों को साफ चेतावनी दे दी है कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नही होगा उनके घर किसी भी पार्टी का प्रत्याशी वोट मांगने नही आएगा। दरअसल सहारनपुर थाना सिटी कोतवाली इलाके के पुराना माधोनगर मोहल्ले में पिछले कई दिनों से सड़क खराब होने के साथ-साथ पानी की निकासी ओर जलभराव की समस्या से लोग जूझ रहे थे। जिस पर प्रशासन के किसी भी अधिकारी ने कोई ध्यान नहीं दिया, जिसके विरोध में मोहल्ले के लोगो ने मिलकर गली के बाहर बैनर लगाकर उसमे साफ साफ लिख दिया कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नही होगा तब तक किसी भी पार्टी का कोई भी प्रत्याशी उनके यहां वोट मांगने नही आएगा।
No comments:
Post a Comment