हरिद्वार की मेयर अनीता शर्मा इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल आचार संहिता लगने के बाद जिला प्रशासन ने उनकी सरकारी गाड़ी जब्त कर ली है। विरोध में मेयर अनीता शर्मा ने भी जिला प्रशासन और राज्य सरकार के विरोध का अनूठा तरीका अख्तियार कर लिया है।
मेयर अनीता शर्मा ने ई-रिक्शा को ही अपना सरकारी वाहन बना लिया है और अपने सुरक्षाकर्मी के साथ ई-रिक्शा पर बैठकर पूरे शहर में घूमना शुरू कर दिया है। मेयर अनीता शर्मा अब कहीं भी निरीक्षण के लिए जाती हैं तो इसी ई-रिक्शा का प्रयोग करती हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि राज्य की भाजपा सरकार के इशारे पर आला अधिकारियों ने उनके साथ ज्यादती की है जबकि राज्य के दूसरे निगमों में भाजपाई मेयर की सरकारी गाड़ियों को वहां के जिला प्रशासन ने हाथ तक नहीं लगाया।

No comments:
Post a Comment