आखिर बसपा-सपा के साथ महागठबंधन से कांग्रेस ने क्यों किया इंकार, जानिए - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, March 8, 2019

आखिर बसपा-सपा के साथ महागठबंधन से कांग्रेस ने क्यों किया इंकार, जानिए

लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है ऐसे में लगातार पक्ष-विपक्ष चुनावी तैयारियों में जुटे हैं । दरअसल गुरूवार को खबर सामने आई थी कि कांग्रेस बसपा-सपा के साथ महागठबंधन में शामिल हो सकती है । लेकिन अब कांग्रेस ने बसपा-सपा को इस गठबंधन में शामिल होने से साफ इंकार कर दिया है । दरअसल कांग्रेस ने यूपी में बसपा-सपा से ज्यादा सीटों की मांग की थी जो कि बसपा-सपा ने देने से साफ इंकार कर दिया ।


आपको बता दें कि यूपी में सपा-बसपा के साथ कांग्रेस के बजाय अब अजित सिंह की पार्टी राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) गठबंधन का हिस्सा रहेगी। 5 मार्च को आरएलडी और समाजवादी पार्टी के नेताओं अखिलेश यादव और जयंत चौधरी ने घोषणा की थी आरएलडी यूपी में मथुरा, बागपत और मुजफ्फरनगर सीट से चुनाव लड़ेगी। वहीं अमेठी और रायबरेली सीट से सपा-बसपा-रालोद का कोई उम्मीदवार नहीं खड़ा होगा । बता दें कि शुक्रवार को सपा ने अपने 6 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है । Read More

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad