
थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्वालियर रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गए। घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। आपको बता दें कि गिरफ्तार बदमाशो ने हाल में ही दिल्ली से ऊबर कैब बुककर लूटने की वारदात को दिया था अंजाम। गिरफ्तार बदमाशो के पास से लूटी हुई ऊबर कम्पनी की अर्टिगा गाड़ी भी बरामद हुई।
No comments:
Post a Comment