मोतिहारी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के बड़ई टोला के पास में एक सरकारी स्कूल की प्रधानाध्यापिका को दो बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी है। प्रधानाध्यापिका का नाम उर्मिला कुँवर है। जो उत्क्रमित मध्य विद्यालय विंदवलिया की शिक्षिका है।
घटना के वक्त प्रधानाध्यापिका पैदल अपने स्कूल जा रही थी तभी बाइक पर सवार दो अपराधियो ने उन्हें गोली मारकर घटना को अंजाम दिया है। आपको बता दें कि जख्मी शिक्षिका को गंभीर स्थिति में मोतिहारी रेफर किया गया है। हालांकि अभी तक घटना के कारणों का पता नही चल पाया है। तो वहीं पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

No comments:
Post a Comment