देर रात करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन में भीषण आग गई । आग इतनी खतरनाक थी कि, वह तीसरे फ्लोर तक फैल गई । बता दें कि, यह घटना रात दो बजकर 30 मिनट की है । बताया जा रहा है कि, आग लगने से प्रोडक्शन हाउस में भारी नुकसान हुआ है । बता दें कि, धर्मा प्रोडक्शन हाउस के गोडाउन में आग लगी है। इससे वहां मौजूद किताबें, कास्ट्यूम, प्रॉप सब जलकर खाक हो गए हैं ।
मिली जानकारी के मुताबिक, करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के गो डाउन में आग लग गई । जिससे आग बिल्डिंग के तीसरी मंजिल तक फैल गई । वहीं आग पर काबू पाने के लिए मौके पर 12 दमकल की गाड़ियां बुलाई गई और कई कोशिशों के बाद आग पर काबू पाया गया । इस घटना के बाद से लगातार तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बता दें कि, इस आग की लपटें इतनी तेज थी कि, इससे बिल्डिंग को काफी नुकसान पहुंचा है । लेकिन किसी के हताहत होने की खबर अभी तक सामने नहीं आई है Read more

No comments:
Post a Comment