ईरान और अमेरिका के बीच लगातार संबंध बिगड़ते जा रहे है। वहीँ ईरान भी अब अमेरिका को आँख दिखने लगा है। उसका कहना है कि खाड़ी देशों के पास मौजूद अमेरिकी जहाजों को वो आसानी से निशाना बना सकता है। हालांकि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही ये बयान दे चुके है कि वो ईरान से किसी भी तरह का युद्ध नहीं चाहते है।
दरअसल काफी दिनों से वॉशिंगटन और तेहरान लगातार तनाव बढ़ता ही जा रहा है। ईरान के राजनयिक लगातार कोशिश कर रहे हैं कि किस तरह से अमेरिकी प्रतिबंधों को खारिज किया जाए और न्यूक्लियर डील के मामले में अमेरिका के विरोध को कम कराया जाए।

No comments:
Post a Comment