इस्तीफे की पेशकश पर अड़े राहुल गांधी, ये बड़े नेता पहुंचे मनाने - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, May 28, 2019

इस्तीफे की पेशकश पर अड़े राहुल गांधी, ये बड़े नेता पहुंचे मनाने


लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस्तीफे की पेशकश की थी।

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस्तीफे की पेशकश की थी जिसको नामंज़ूर कर दिया गया था। लेकिन राहुल गांधी उसके बाद भी इस्तीफ की पेशकश पर अटल हैं। वो अपना फैसला बदलने को तैयार नहीं है। इसी बीच पार्टी के बड़े नेता राहुल गांधी से मुलाकात करने पहुंचे। मंगलवार सुबह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और रणदीप सुरजेवाला और राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट उनसे मिलने पहुंचे। वहीं खबर है कि राहुल गांधी ने अपने घर पर शाम 4.30 बजे पार्टी की बैठक बुलाई है। Noida news 
वहीं सूत्रों ने बताया कि पार्टी प्रमुख के लिए उम्मीदवार पर चर्चा करने के लिए कांग्रेस एक और कार्यकारिणी की बैठक की योजना बना रही है। राहुल गांधी का कहना है कि वह कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का अपना फैसला नहीं बदलेंगे। हालांकि, कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता उन्हें अपना मन बदलने के लिए कह रहे हैं। Noida news 
सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी ने स्पष्ट रूप से पार्टी से कहा है कि वह पद छोड़ने के अपने फैसले से पीछे नहीं हटेंगे। बैठक में राहुल गांधी को अंतिम बार मनाने की कोशिश की जाएगी, साथ ही वैकल्पिक व्यवस्था पर भी विचार किया जाएगा। अपने इस्तीफे की पेशकश के साथ राहुल ने ये भी कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए उनकी मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका का नाम भी आगे न बढ़ाया जाए। इससे पहले सोमवार को उन्होंने कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल और अहमद पटेल से मुलाकात की। इस दौरान राहुल गांधी ने उनसे कहा कि आप मेरा विकल्प ढूंढ़ लीजिए, क्योंकि मैं इस्तीफा वापस नहीं लूंगा Noida news 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad