बी.टेक वालों के लिए सुनहरा मौका, इस संस्थान में निकली भर्तियां, जल्द करें आवेदन - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, May 20, 2019

बी.टेक वालों के लिए सुनहरा मौका, इस संस्थान में निकली भर्तियां, जल्द करें आवेदन



जिन विद्यार्थियों ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से बी.टेक पास कर लिया है और उसके बाद सरकारी नौकरी की तलाश रहे हैं वे जूनियर रिसर्च फैलो पदों के लिए 06 जून 2019 से पहले आवेदन कर सकते हैं।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भुवनेश्वर ने जूनियर रिसर्च फैलो के रिक्त पदों को भरने के लिए योग्य एवं युवा उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। अनुभवी उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया में वरीयता दी जाएगी।
महत्वपूर्ण तिथि एवं सूचनाएं –
पद का नाम – जूनियर रिसर्च फैलो
कुल पद – 02
अन्तिम तिथि – 06 जून 2019
स्थान – भुवनेश्वर
योग्यता – उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से माइक्रोवैव इंजीनियरिंग या मैकेनिकल इंजीनियरिंग विषय में बी.टेक या एमएससी पास कर ली हो एवं अनुभव हो।
चयन प्रक्रिया – चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार के आधार पर होगी।
आयु सीमा – उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा विभाग के अनुसार ही मान्य होगी एवं विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में विभाग के नियमानुसार छूट दी जाएगी।
वेतन – जिन उम्मीदवारों का चयन हो जाएगा उन्हें विभाग के अनुसार 31,000/- प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
कैसे करें आवेदन – योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार आवेदन के लिए निर्धारित प्रारूप पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट http://webapps.iitbbs.ac.in/ पर जाएं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad