जमात-उत दावा के तीन आतंकी गिरफ्तार, दहशतगर्दी के लिए कर रहें थे ये काम - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, May 31, 2019

जमात-उत दावा के तीन आतंकी गिरफ्तार, दहशतगर्दी के लिए कर रहें थे ये काम



मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के आतंकवादी संगठन जमात-उत दावा के तीन आतंकियों को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से गिरफ्तार किया गया है। यहां गुरुवार देर रात जारी एक बयान में पंजाब पुलिस के आतंकवाद निरोधी विभाग ने कहा कि उसने लाहौर से करीब 150 किलोमीटर दूर फैसलाबाद में एक ठिकाने पर कार्रवाई करते हुए जमात के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
बयान में कहा गया,‘‘इनके पास के लाखों रुपए बरामद किए गए, जो इन्होंने आतंकवादी गतिविधियों के लिए जुटाए थे।’’ विभाग ने बताया कि इनके खिलाफ फैसलाबाद में आतंकवाद निरोधक अदालत में एक रिपोर्ट भी पेश की गई है।
पिछले सप्ताह भी अधिकारियों ने आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के 10 आतंकवादियों को पंजाब से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि आतंकवाद को धन मुहैया कराने के खिलाफ देश भर में कार्रवाई चल रही है।
नेशनल एक्शन प्लान 2015 के तहत पाकिस्तानी सरकार ने अपनी धरती पर चल रहे आतंकी संगठनों को उखाड़ फेंकने के लिए मुहिम चलाई है। जिन आतंकी संगठनों पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् ने रोक लगाई हुई है, इमरान खान सरकार ने उनकी संपत्ति और खाते सीज करने का ऐलान किया है।
पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारी अंतरराष्ट्रीय दबाव के बीच पाकिस्तान सरकार ने जमात और एफआईएफ को बैन करने का ऐलान किया था। इस हमले में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद सईद को लाहौर स्थित जमात-उत दावा के मुख्यालय में घुसने से रोक दिया गया था।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad