लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत मिलने पर बिल गेट्स ने दी पीएम मोदी को बधाई - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, May 29, 2019

लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत मिलने पर बिल गेट्स ने दी पीएम मोदी को बधाई



लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी, पीएम मोदी को प्रचंड बहुमत मिलने और दोबारा प्रधानमंत्री बनने के लिए बधाई दी।

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी, पीएम मोदी को प्रचंड बहुमत मिलने और दोबारा प्रधानमंत्री बनने के लिए कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने मोदी को बधाई दिया, वहीं अमेरिकी व्यवसायी और माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जीत की बधाई दी है।
बिल गेट्स ने भरोसा जताया है कि स्वास्थ्य, पोषण और विकास के प्रति मोदी की प्रतिबद्धता से लोगों की जिंदगी में उल्लेखनीय सुधार आएगा। अमेरिकी कंपनी सिस्को के चेयरमैन जॉन टी चैंबर्स समेत कई उद्यमियों ने भी पीएम मोदी को जीत की बधाई दी है। चैंबर्स ने ट्वीट किया है, ‘चुनावी जीत के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई। मुझे यकीन है कि अगले पांच में उनके नेतृत्व में भारत आर्थिक और समेकित विकास में दुनिया में अग्रणी बना रहेगा। फिर एक बार मोदी सरकार।
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मिली जीत के बाद कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मोदी को बधाई संदेश मिले हैं। विदेशों से मिले बधाई संदेश की बात करें तो अमेरिका, चीन, जापान, इजरायल, पाकिस्तान समेत कई देशों ने मोदी को इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी है।
इजरायल के राष्‍ट्रपति बेंजामिन नेतन्‍याहू ने पीएम मोदी को करीबी दोस्‍त बताते हुए हिंदी में ट्वीट कर उन्‍हें इस प्रचंड जीत की बधाई दी थी। वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस एतिहासिक जीत के लिए उन्हें बधाई दी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad