नशीले पदार्थ की तस्करी करता था ये पूर्व इंटरनेशनल वालीबॉल खिलाड़ी, पुलिस ने किया गिरफ्तार - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, May 20, 2019

नशीले पदार्थ की तस्करी करता था ये पूर्व इंटरनेशनल वालीबॉल खिलाड़ी, पुलिस ने किया गिरफ्तार



नई दिल्ली। हरियाणा पुलिस ने नशीले पदार्थ की तस्करी में एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो पूर्व  इंटरनेशनल वालीबॉल प्लेयर रह चुका है। पुलिस ने खिलाड़ी के पास से 1 क्विंटल से ज्यादा चूरापोस्त और 2 किलो अफीम बरामद की है। पुलिस पकड़े गए तस्कर से पूछताछ कर ही है। इस मामले में कुरुक्षेत्र जिले की पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने बताया कि क्राइम ब्रांच-1 के इंस्पेक्टर मनदीप सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक शख्स नशे की बड़ी खेप सप्लाई करने जा रहा है।
बता दें कि इसी सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच ने भाखड़ा नहर पुल के पास नाकेबंदी के दौरान एक कार रोका। पुलिस ने जब उस कार की तलाशी ली तो पिछली सीट पर काले रंग की प्लास्टिक के 3 कट्टे रखे हुए थे। इसके अलावा जब पुलिस ने कार की डिग्गी खोली तो वहां ऐसे ही 4 कट्टे मौजूद थे। पुलिस ने जब सारे कट्टों की जांच की तो उनमें नशीला पदार्थ पाया गया।
वहीं एसपी आस्था ने बताया कि जब इन कट्टों का वजन किया गया तो इनका वजन 1 क्विंटल, 10 किलोग्राम डोडा पोस्त और चुरा पोस्त पाया गया। वहीं जब कार की पिछे की डिग्गी को खोला गया तो उसमें 2 किलो अफीम भी मिला। उसके बाद पुलिस ने सारा नशीला पदार्थ जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि वो राजस्थान के फुलाद गांव का रहने वाला है और उसका नाम प्रेमवान योगेश है। उसके बाद उसने बताया कि वह पूर्व अंतरराष्ट्रीय स्तर का वालीबॉल प्लेयर रह चुका है।
उसने आगे बताया कि कुछ समय पहले उसने अपनी तीन बेटियों की शादी की थी जिसके कारण उसके सर पर काफी कर्ज हो गया था। जिसे चुकाने के लिए उसने ये काम शुरू किया। उसने बताया कि वो नशीले पदार्थ हरियाणा से कम दाम पर खरीदता था और फिर उसको राजस्थान में मंहगे दामों पर बेच देता था।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad