ममता बैनर्जी ने कश्मीर मुद्दा उठाते हुए पीएम मोदी पर हमला किया है। एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने ममता बैनर्जी पर सवाल उठाते हुए पश्चिम बंगाल की स्थिति को कश्मीर से भी बदतर बताया है। उन्होंने कहा कि ममता बैनर्जी बंगाल की जनता से डर गई है।
कोलकाता में मंगलवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो में हुई हिंसा और आगजनी पर पीएम नरेंद्र मोदी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्ति की है। एक निजी चैनल से बातचीत में पीएम मोदी ने ममता बनर्जी सरकार पर सवाल उठाते हुए पश्चिम बंगाल की स्थिति को कश्मीर से भी बदतर बताया।
पीएम मोदी ने कहा कि कश्मीर हिंसा और आतंकवाद के लिए जाना जाता है। कश्मीर में पंचायत के चुनाव हुए। एक भी पोलिंग बूथ पर हिंसा की एक भी घटना नहीं हुई। उसी समय पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव हुए। सैकड़ों लोग मरे, जो जीतकर आए उनके घर जला दिए गए। जो जीतकर आए उन्हें झारखंड और पड़ोसी राज्यों में मुंह छिपाकर रहना पड़ा। उनका गुनाह था कि वे जीत कर आए। उस समय लोकतंत्र की बात करने वाले और खुद को न्यूट्रल कहने वाले चुप रहे। इससे उनको बल मिलता गया। Read More

No comments:
Post a Comment