प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रिपरिषद के सदस्यों के शपथ ग्रहण के बाद अहम विपक्षी दल कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी को ट्विटर पर उनकी दूसरी पारी के लिए बधाई दी। कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि वह देश के विकास के लिए सरकार के साथ मिलकर काम करने की इच्छा जाहिर करते है।
कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया। कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी नई कैबिनेट के मंत्रियों को बधाई। हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं और भारत और उसके नागरिकों की प्रगति और विकास के लिए साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं।”
लोकसभा चुनाव 2019 में Congress को करारी हार का सामना करना पड़ा है। लगातार दूसरी बार ऐसा हुआ है जब कांग्रेस को नेता प्रतिपक्ष बनने के लिए जरूरी 55 सीटें तक नहीं मिल पाई हैं।
गौरतलब है कि इस लोकसभा चुनाव में Congress को सिर्फ 52 सीटें मिली हैं। दूसरी तरफ भाजपा को जनता ने 303 सीटों देकर बड़ी जीत दिलाई है। 2014 के चुनाव में कांग्रेस को केवल 44 लोकसभा सीटों से संतोष करना पड़ा था।
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार के नए मंत्रियों के इस शपथ ग्रहण समारोह में Congress अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी शामिल हुए।
2019 के लोकसभा चुनावों के बाद यह लगातार दूसरी बार हुआ है जब कांग्रेस लोकसभा में मुख्य विपक्षी दल बनने के लिए जरूरी 55 सीटों का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है।

No comments:
Post a Comment