नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के चलते पश्चिम बंगाल में बीजेपी और टीएमसी के बीच चल रहीं हिंसा दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। अभी तक कांग्रेस इस हिंसा से कुछ दूर थी लेकिन अब कांग्रेस भी इसमें कूद चुकी हैं कांग्रेस ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान भड़की हिंसा को लेकर चुनाव आयोग के 16 मई की रात को चुनाव प्रचार रोकने के फैसले पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि ये लोकतंत्र के इतिहास का काला दिन हैं। क्योंकि चुनाव आयोग ने प्रक्रिया का पालन नहीं किया और सिर्फ पीएम मोदी की ही रैली को ही इजाज़त दी हैं।
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक बयान में कहा कि ये लोकतंत्र के इतिहास में काला दिन हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग के आदेश में अनुच्छेद 14 और 21 के अंतर्गत जरूरी प्रक्रिया का अनुपालन नहीं हुआ हैं।
इसके साथ ही उनका कहना है कि चुनाव आयोग में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ 11 शिकायतें दर्ज की गई हैं। लेकिन एक पर भी कार्रवाई नहीं हुई है। पश्चिम बंगाल में बीजेपी द्वारा हिंसा की गई और अमित शाह ने वहां लोगों को धमकाया लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। Read More

No comments:
Post a Comment