इस देश में एक वीडियो से आया सियासी भूचाल, सरकार के सभी मंत्रियों ने दिए इस्तीफे - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, May 22, 2019

इस देश में एक वीडियो से आया सियासी भूचाल, सरकार के सभी मंत्रियों ने दिए इस्तीफे



मध्य यूरोप में स्थित ऑस्ट्रिया में राजनीतिक गतिरोध तेज होने के बाद सोमवार को एक बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिला। दरअसल, यहां सरकार की अराजकता के विरोध में कट्टर दक्षिणपंथी फ्रीडम पार्टी ऑफ ऑस्ट्रिया (एफपीओ) के सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है जिससे सरकार में उथल-पुथल मच गई है। त्याग पत्र देने वालों में से एफपीओ के मंत्री के साथ विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री, परिवहन और सामाजिक मामलों के मंत्री भी शामिल हैं। बता दें, फ्रीडम पार्टी के अध्यक्ष हेंज-क्रिश्चियन स्ट्रेच ने एक वीडियो स्टिंग सामने आने के बाद सभी को इस्तीफा देने पर बाध्य किया था।

आपको बता दें कि स्ट्रेच को रूस के एक बड़े उद्योगपति की रिश्तेदार मानी जा रही एक लड़की को सरकारी ठेकों का प्रस्ताव देते हुए फिल्माया गया था। एफपीओ ने सोमवार को गृह मंत्री हरबर्ट किक्ल को निकाले जाने की स्थिति में सामूहिक रुप से इस्तीफा देने की धमकी भी दी थी।
दरअसल, पार्टी के पास देश की कैबिनेट का आधा हिस्सा था। बता दें कि स्टिंग वीडिया ऐसे समय आया है, जब देश में जल्द ही चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में पार्टी की छवि धूमिल होने पर उसे काफी नुकसान होने की संभावना है।
यह मामला शुक्रवार (17 मई) को तब सामने आया जब जर्मनी की मीडिया में साल 2017 की वीडियो फुटेज जारी हो गई। वीडियो में मिस्टर स्ट्रैच और जोहान गुडेनस दिखाई दे रहे हैं और उनके साथ एफपीओ के अन्य नेता भी मौजूद हैं।
सभी एक सोफा सेट पर बैठे ड्रिंक करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान सभी एक महिला से ऑस्ट्रिया में निवेश करने की बात कर रहे हैं। महिला स्वंय को एक अमीर रुसी नागरिक होने का दावा कर रही है।


वीडियो में महिला ऑस्ट्रिया के एक अखबार में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी होने का भी दावा कर रही है। इस वीडियो के सामने आने के अगले दिन ही स्ट्रेच ने इस्तीफा दे दिया और पीपुल्स पार्टी (ओवीपी) के अध्यक्ष कुर्ज ने कहा कि नए चुनाव कराए जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad