नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता वरूण धवन ने घायल हिप हॉप डांसर ईशान को इलाज के लिए 5 लाख रूपये की मदद की है। बता दें कि वरूण धवन ने ये मदद इस्टाग्राम पर देखे एक पोस्ट के कारण की वरूण ने इंटाग्राम पर कार्तिक राजा की एक पोस्ट देखी जिसमें ईशान की मदद करने की अपील की गई थी। जिसके बाद वरूण ने उस पोस्ट के देखा और ईशान की मदद करने का फैसला लिया।
बता दें कि फोटो में दिखाया गया बच्चा मुरादाबाद का एक हिप हॉप डांसर है। जो डांस प्रेक्टिस करते वक्त घायल हो गया था। ईशान डबल फ्रंट फ्लिप कर रहा था और बैलेंस बिगड़ने पर उसकी गर्दन में चोट आ गई। ईशान की मदद के लिए कई डांसर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फंड जुटाने के लिए कैम्पेन चलाया है। वरूण धवन ने इसी के जरिए ईशान की मदद की है। इसके बाद वरूण का स्क्रीन शॉट भी शेयर किया है। जिसमें वरूण ने पूछा था कि भाई ये लड़का कौन है और मैं इसकी मदद कैसे कर सकता हूं। प्लीज मुझे बताओ। Read More

No comments:
Post a Comment