अब नई मुसीबत, कैसे निपटेगा पाक - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, May 17, 2019

अब नई मुसीबत, कैसे निपटेगा पाक




लाहौर: पाकिस्तान में वहां के प्रधानमंत्री इमरान खान के सामने एक बहुत बड़ी चुनौती आ खड़ी हुई है। पाकिस्तान पहले ही आर्थिक संकट से जूझ रहा है और अब ये मुसीबत पाकिस्तान पर आ पड़ी है। दरअसल यहां दिन पर दिन एचआईवी पॉजीटिव लोगों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब दक्षिण पाकिस्तान में एक महिला अपने बच्चे को मामूली खांसी की जांच कराने अस्पताल ले गई। वहां पता चला कि आस-पास के बच्चे भी ख़ांसी और बुख़ार  के इलाज के लिए आ रहे हैं। जब बच्‍चों का टेस्‍ट किया गया तो वे एचआईवी पॉजिटिव पाए गए।
बता दें कि लरकाना के एक जिले की रहमाना बीबी अपने 10 साल के बेटे अली रजा को बुखार और खांसी होने पर डॉक्‍टर के पास चेकअप के लिए लेकर गईं। बीबी एक लोकल डॉक्‍टर के पास गई थीं जिसने रजा के लिए पैरासिटामोल सीरप लिखकर दिया था। डॉक्‍टर ने बीबी को बताया कि उन्‍हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। लेकिन वह उस समय डर गईं जब वहां पर आसपास के गांव के बच्‍चे शुरुआत में बुखार के इलाज के लिए आए थे और बाद में एचआईवी पॉजिटिव पाए गए। बीबी इस बात से सतर्क हो गईं और रजा को लेकर दूसरे अस्‍तपाल गईं। यहां पर टेस्‍ट के बाद पता लगा कि रजा उन 500 लोगों में है, जो एचआईवी पॉजिटिव है। Read More

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad