दुनिया भर के क्रिकेट फैंस तक वर्ल्ड कप को पहुँचाने के लिए ICC ने अपनी कमर कस ली है। इसके लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने मंगलवार को प्रसारण और डिजिटल वितरण योजना की घोषणा करते हुए बताया कि पहली बार विश्व कप को अफगानिस्तान में भी प्रसारित किया जाएगा।
ICC के इस फैसले के बाद से अफगानिस्तान के क्रिकेट फैंस में काफी उत्साह है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड का कहना है कि इससे देश में क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा।
ICC ने इस योजना के तहत फैंस तक क्रिकेट की पहुंच को सुनिश्चित करने के लिए टीवी, डिजिटल माध्यमों के साथ- साथ रेडियो और समाचार पत्रों, सिनेमा के माध्यम से, फैन पार्क और विभिन्न अन्य मीडिया साझेदारों की घोषणा की।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 का टेलीकास्ट Global broadcast partner स्टार स्पोर्ट्स के अलावा 25 पार्टनर्स के साथ 200 से ज्यादा देशों में प्रसारित करने का फैसला लिया है।
वर्ल्ड कप को भारत में लगभग सात क्षेत्रीय भाषाओं के प्रसारित किया जाएगा, जिसके लिए स्टार स्पोर्ट्स ने पहले से ही दुनिया के सबसे अच्छे कमेंटेटरों की टीम बनाई है। जिसमें कई बड़े नाम भी शामिल है। स्टार स्पोर्ट्स ने इसमें लगभग 50 कमेंटेटर शामिल है। Read More

No comments:
Post a Comment