नई दिल्ली। टीक-टॉक और इंस्टाग्राम पर अपने पोस्ट के लिए मशहूर 27 वर्षीय जिम ट्रेनर की मंगलवार को बाहरी दिल्ली के नजफगढ़ में एक दुकान पर तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मोहित मोर के रूप में हुई है। जब मोहित नजफगढ़ के धर्मपुरा में अपने आवास के पास एक फोटोकॉपी की दुकान पर अपने दोस्त से मिलने गया था, तब उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
बता दें कि “जब मोहित मोर अपने दोस्त के साथ दुकान के अंदर बात कर रहा था, तो तीन हथियारबंद लोगों ने दुकान के अंदर घुसकर उस पर अंधाधुंध 13 गोलियां चला दीं। मोहित मोर दुकान के अंदर रखे सोफे पर गिर गया। उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मोहित मोर को सात गोलियां लगीं।
वहीं तीनों आरोपी उस वक्त सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए, जिस वक्त वो वारदात को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने कहना है कि सभी तीन आरोपी, काले रंग के हेलमेट पहने हुए एक स्कूटी पर आए थे। उन्हें अपराध के बाद व्यस्त संकरी गली से भागते हुए एक सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था। मोहित मोर के टीकटॉक पर पांच लाख और इंस्टाग्राम पर 3,000 फॉलोअर्स हैं। वह अपनी फिटनेस के वीडियो इंस्टाग्राम पर डालते थे।
अधिकारी ने कहा, “हम आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि ये मामला व्यक्तिगत दुश्मनी या पैसे के विवाद का हो सकता है। पुलिस ने कहा, “हम सोशल मीडिया पर किसी के साथ उसकी दुश्मनी होने के संबंध में उसके टीकटॉक और इंस्टाग्राम अकाउंट्स कमेंट्स और कॉल डिटेल्स रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं।

No comments:
Post a Comment