अमेरिका जा रहे एयर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, बम धमाके की मिली थी धमकी - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, June 28, 2019

अमेरिका जा रहे एयर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, बम धमाके की मिली थी धमकी



बम विस्फोट की धमकी के बाद मुंबई से अमेरिका जा रहे एयर इंडिया के एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

बम विस्फोट की धमकी के बाद मुंबई से अमेरिका जा रहे एयर इंडिया के एक विमान को गुरुवार को लंदन के एक हवाई अड्डे पर एहतियातन उतारना पड़ा। यूके रॉयल एयर फोर्स (आरएएफ) ने स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग नौ बजकर 50 मिनट पर एआई के विमान की सुरक्षा के लिए अपने लड़ाकू विमानों को लगाया। एयर इंडिया ने बताया कि विमान लंदन में स्टैन्स्टेड हवाई अड्डा पर उतरा। 
बता दें कि एयरलाइन ने जानकारी देते हुए कहा, ‘एआई 191 मुंबई-नेवार्क बम धमाके की धमकी के कारण 27 जून को लंदन के स्टैन्स्टेड हवाई अड्डे पर एहतियातन उतरा है।’ ब्रिटिश मीडिया की खबरों के अनुसार, ‘इस घटना के बाद स्टैन्स्टेड में सभी उड़ानें अस्थाई रूप से बाधित हुई है।’ एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि सभी 327 यात्रियों को विमान से उतार लिया गया है और बोइंग 777-300ईआर विमान स्टैन्स्टेड हवाई अड्डे पर खड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि सभी यात्री इस समय हवाई अड्डा परिसर में है।
वहीं इससे पूर्व एयरलाइन ने एक ट्वीट में कहा था कि ‘बम खतरे’ के कारण विमान को एहतियातन लंदन के स्टैन्स्टेड हवाई अड्डे पर उतारा गया है। हालांकि ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि परिचालन कारणों से यह कदम उठाया गया है। स्थानीय एसेक्स पुलिस ने बताया, ‘सुरक्षा के बारे में अलर्ट की रिपोर्टों के बाद लगभग नौ बजकर 50 मिनट पर विमान को स्टैन्स्टेड हवाई अड्डे के लिए भेजा गया। स्टैन्स्टेड हवाई अड्डे ने कहा, ‘हमारा रनवे एयर इंडिया के विमान को एहतियातन उतारे जाने के बाद पूरी तरह से संचालन में है। हमें इस घटना के कारण हुए किसी भी व्यवधान के लिए खेद है और आपके धैर्य के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा।’

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad