अभिनंदन की मूंछ को मिले राष्ट्रीय मूंछ की पहचान: कांग्रेस नेता - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, June 24, 2019

अभिनंदन की मूंछ को मिले राष्ट्रीय मूंछ की पहचान: कांग्रेस नेता



विंग कमांडर अभिनंदन की बहादुरी के चलते उनकी मूंछों पर चर्चा अभी तक बंद नहीं हुई है।

विंग कमांडर अभिनंदन की बहादुरी के चलते उनकी मूंछों पर चर्चा अभी तक बंद नहीं हुई है। लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी उनकी तारीफ करते हुए कई बातें कहीं। उन्होंने अभिनंदन के साहस और शौर्य को देखते हुए उन्हें वीरता का पुरस्कार देने की वकालत की। चौधरी ने यहां तक कहा कि उनकी मूंछ को राष्ट्रीय मूंछ की पहचान मिलनी चाहिए।    
बता दें कि लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने विंग कमांडर की बहादुरी की तारीफ करते हुए कहा कि अभिनंदन वर्तमान का शौर्य और साहस पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा, ‘अभिनंदन वर्तमान को उनकी वीरता के लिए पुरस्कार मिलना चाहिए। उनकी मूंछों को राष्ट्रीय मूंछ भी घोषित करना चाहिए।’ बता दें कि अभिनंदन की मूंछों की तारीफ सोशल मीडिया पर भी कई बार हो चुकी है। Read more

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad