
आज शेयर बाजार में तेज गिरावट देखने को मिल रही है. विदेशी निवेशकों द्वारा बाजार में भारी बिकवाली से दोपहर को सेंसेक्स 500 अंकों से ज्यादा गिर गया.
घरेलू शेयर बाजार में तेज गिरावट देखने को मिल रही है. विदेशी निवेशकों द्वारा बाजार में भारी बिकवाली से दोपहर को सेंसेक्स 500 अंकों से ज्यादा टूट गया. वहीं निफ्टी 11,450 के नीचे फिसल गया. ऑटो, बैंकिंग, मीडिया, फाइनेंशियल सर्विसेज शेयरों में कमजोरी से बाजार में कोहराम मचा हुआ है. निफ्टी पर सभी प्रमुख 11 इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं. सेंसेक्स 30 के 26 शेयरों में कमजोरी नजर आ रही है. निफ्टी 50 के 43 शेयर लाल निशान में हैं.
निवेशकों के डूबे 2 लाख करोड़
बाजार में बड़ी गिरावट से निवेशकों को बड़ा झटका लगा है. एक दिन में निवेशकों के 2.09 लाख करोड़ रुपये डूब गए. गुरुवार को बीएसई पर लिस्टेड कुल कंपनियों का मार्केट कैप 1,47,46,534.89 करोड़ रुपये था. वहीं आज यह 2,09,248.54 करोड़ रुपये घटकर 1,45,37,286.35 करोड़ रुपये हो गया.
No comments:
Post a Comment