माँ का पीएम के लिए प्यार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सिंतबर को मनाएंगे 69वां जन्मदिन - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, September 17, 2019

माँ का पीएम के लिए प्यार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सिंतबर को मनाएंगे 69वां जन्मदिन

जन्मदिन के मौके पर पीएम मोदी अपनी मां हीरा बेन से भी मिल सकते हैं। यूं तो पीएम मोदी अपनी मां से मिलने जाते रहते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सिंतबर को 69वां जन्मदिन मनाएंगे। इस मौके पर वह सरदार सरोवर बांध का दौरा करेंगे और वहां पूजा-अर्चना करेंगे। जन्म दिन के मौके पर पीएम मोदी अपनी मां हीरा बेन से भी मिल सकते हैं। यूं तो पीएम मोदी अपनी मां से मिलने जाते रहते हैं। मां-बेटे का प्रेम जगजाहिर है। पीएम मोदी खुद बता चुके हैं कि कैसे उनकी मां ने उनका पालन पोषण किया था।


साल 2011 में 62 वें जन्मदिन के अवसर पर माँ ने रामचरितमानस उपहार में दी।
पीएम मोदी हर खास मौके पर मां से मिलना नहीं भूलते हैं। साल 2011 में जब पीएम मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो अपने 62वें जन्मदिन के मौके पर मां हीरा बा का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। इस मौके पर मां ने उन्हें तुलसीदास कृत रामचरित मानस भेंट की थी। मां ने मोदी को शगुन के तौर पर 11 रूपये दिए थे।
साल 2012 में गुजरात चुनाव जीतने के बाद एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया

गुजरात चुनाव जीतने के बाद पीएम मोदी मिठाई का डिब्बा लेकर अपनी मां हीरा बा से मिलने पहुंचे थे। घर पहुंचते ही उन्होंने पैर छूकर आशीर्वाद लिया था। जीत के बाद नरेंद्र मोदी और हीरा बा ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।
आखिर PM मोदी अपने जन्मदिन के अवसर पर जनता को कौन सी सौगात देगें ?
साल 2013 में पीएम बनने से पहले माँ ने उन्हें गीता का उपहार दिया

जब नरेंद्र मोदी के पीएम बनने की चर्चा तेज हो गई थी तब इस दौरान मां हीरा बा ने उन्हें गीता का उपहार दिया था। 64वें जन्मदिन पर नरेंद्र मोदी का स्वागत मिठाइयों के साथ हुआ था।
साल 2014 में पीएम बनने के बाद माँ ने 101 रूपये उपहार में दिए


बीजेपी ने नरेंद्र मोदी के नाम पर लोकसभा चुनावों में बड़ी जीत हासिल की तब पीएम मोदी शपथ लेने से पहले मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। इस दौरान मां ने मोदी को अपने हाथों से प्रसाद खिलाया था। पीएम मोदी की मां ने उन्हें शगुन के तौर पर 101 रूपये दिया था।
पहली बार था जब मोदी पीएम बनने के बाद अपनी मां से मिलने पहुंचे थे। इस मौके पर मां हीरा बा ने मोदी को 5000 रुपये दिए थे।

साल 2015 में पीएम मोदी ने फेसबुक के कार्यक्रम में माता-पिता का जिक्र किया



साल 2015 में पीएम मोदी फेसबुक के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हेडक्वार्टर पहुंचे थे। फेसबुक हेडक्वार्टर से लाइव चैट के दौरान ही मां-पिता का जिक्र करते-करते मोदी भावुक हो गए थे।
साल 2016 में पीएम से मिलने उनकी माँ पीएम आवास पहुंची
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन उनसे मिलने पहली बार साल 2016 में सात रेसकोर्ट यानी पीएम आवास पहुंची थीं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने मां के साथ गुजारे क्षणों की तस्वीर ट्विटर के जरिए साझा की थी।
साल 2017 में गुजरात चुनाव में बीजेपी की सरकार बनने के बाद माँ ने आशीर्वाद दिया
गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की छठी बार सरकार बनी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय रूपाणी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने से पहले अपनी मां हीराबेन से मुलाकात की थी।
साल 2018 में पीएम ने परिवारजनों से मुलाकात की थी Read More

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad