जैसे ही दीपिका पादुकोण बप्पा के दर्शन करने पंडाल पहुंचीं तो उन्हें देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। लेकिन इन सब के बीच बप्पा से आशीर्वाद लिया और दर्शन किया।
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अभी हाल ही में पति रणवीर सिंह के साथ लंदन से लौटीं हैं। मुंबई लौटने के बाद अभिनेत्री दीपिका पादुकोण लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंची। दीपिका पादुकोण ने यहां गणपति बप्पा के दर्शन किये और उनका आशीर्वाद लिया। वहीं इस खास मौके पर दीपिका पादुकोण ट्रेडिशनल लुक में नजर आई। यहां से उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिनमें वो गणपति बप्पा के सामने मत्था टेककर उनसे आशीर्वाद लेती दिख रही हैं।

आपको बता दें कि हाल ही में दीपिका पादुकोण '83' की शूटिंग खत्म कर भारत लौटी हैं। पद्मावत के बाद दीपिका और रणवीर सिंह एक साथ इस फिल्म में काम करते नज़र आएंगे। फिल्म 83 में दीपिका रणवीर की पत्नी के रोल में दिखेंगी। जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। लालबागचा गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंची दीपिका पादुकोण ट्रेडिशनल लुक में नज़र आई। यूँ तो आपने पहले भी कई बार दीपिका को ट्रेडिशनल साड़ी में देखा होगा, पर इस बार वो कुछ अलग ही अंदाज़ में नज़र आईं। दीपिका ने हैवी एम्ब्रॉयडरी की गोल्डन साड़ी पहनकर बप्पा के दर्शन किए। दीपिका को पंडाल में देख वहाँ काफी दर्शक जमा हो गए। Read More
No comments:
Post a Comment