
वारदात को अंजाम देकर सभी आरोपी फायरिंग करते हुए दहशत फैलाकर फरार हो गए।
राजस्थान के धौलपुर के बाड़ी सदर थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। यहां अपनी ससुराल में आये एक युवक पर एक दर्जन से अधिक लोगों ने गोलियां चला दी। और वारदात को अंजाम देकर सभी आरोपी फायरिंग करते हुए दहशत फैलाकर फरार हो गए। घटना के मौक पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। read more
No comments:
Post a Comment