सीएम योगी ने अवैध शारीरिक संबंधों पर लिया बड़ा फैसला, होगी ये सजा… - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, September 26, 2019

सीएम योगी ने अवैध शारीरिक संबंधों पर लिया बड़ा फैसला, होगी ये सजा…

Image result for cm yogi images'


उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री बनते ही सीएम योगी ने कई बड़े फैसले लिए थे उन्होंने एक तरफ एंटी रोमियो स्क्वायड चलाया था।

केंद्र सरकार पहले ही इतने सारे ऐतिहासिक फैसले ले चुकी है। लगातार दूसरी बार सत्ता में आते ही नरेंद्र मोदी सरकार ने तीन तलाक बिल पास कराया, कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया, असम में आखिरी एनआरसी लिस्ट जारी की और उसके बाद न्यू मोटर व्हीकल एक्ट जारी किया। नए फैसले लेने में सिर्फ केंद्र सरकार ही आगे नहीं है बल्कि राज्य सरकार भी कुछ पीछे नहीं है। केंद्र सरकार की तरह ही सीएम योगी भी उत्तर प्रदेश में नए नियम लागू करते रहते हैं।
हाउडी मोदी कार्यक्रम के लिए रवीश कुमार ने मोदी पर साधा निशाना
जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री बनते ही सीएम योगी ने कई बड़े फैसले लिए थे उन्होंने एक तरफ एंटी रोमियो स्क्वायड चलाया था तो दूसरी तरफ कई बड़े शहरों के नाम बदल दिए थे। बुधवार को सीएम योगी ने ट्रिपल तलाक पीड़ित महिलाओं के पक्ष में एक बड़ा ऐलान भी किया है।
उन्होंने इन महिलाओं का दुख दर्द सुना व उन्हें छह-छह हजार रुपए अनुदान देने की योजना बनाने का ऐलान किया। इसी के साथ उन्होंने महिलाओं का मुकदमा सरकार द्वारा लड़े जाने की बात भी कही। सीएम योगी की इस घोषणा से मुस्लिम महिलाओं ने राहत की सांस ली। लेकिन उन्होंने सिर्फ मुस्लिम बोर्ड पर ध्यान ही नहीं दिया है बल्कि हिंदू लोगों पर भी बड़ा बयान दिया है।
जानकारी के लिए बता दें कि लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने हिंदू पुरुषों के लिए भी एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि शादी के बाद दूसरी महिला से संबंध रखने वाले हिंदू पुरुषों को दंडित किया जाएगा। उन्होंने अपने बयान में आगे कहा कि जो हिंदू पुरुष शादीशुदा होने के बावजूद किसी दूसरी स्त्री से शारीरिक संबंध रखेगा या उसकी वजह से अपनी पत्नी को प्रताड़ित करेगा तो उसे सरकार दंडित करेगी। Read More

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad