
हिंदी की दुर्दशा पर चिंतन करते हुए छात्रों से हिंदी अपनाने की अपील की
मेरठ : हिंदी दिवस के अवसर पर गढ़ रोड स्थित राम सहाय इंटर कॉलेज में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में जहां हिंदी के वक्ताओं ने वर्तमान समय में हो रही हिंदी की दुर्दशा पर चिंतन करते हुए छात्रों से हिंदी अपनाने की अपील की वहीं, हिंदी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए बीजेपी सांसद राजेंद्र अग्रवाल का सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। जिसके बाद कार्यक्रम में आए निर्दोष कुमार ने छात्रों और अन्य अतिथियों को हिंदी के गौरवशाली इतिहास के विषय में जानकारी दी। अतुल श्रीवास्तव ने वर्तमान समय में हो रही हिंदी की दुर्दशा पर चिंतन करते हुए इसमें सुधार के उपाय बताए। इस दौरान हिंदी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अतिथियों को शॉल और मोमेंटो भेंट करके उनका सम्मान किया गया। छात्रों ने भी हिंदी गीतों, कविताओं और भाषणों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। बीजेपी सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने आज के समय में हिंदी की दुर्दशा पर करारा तंज कसते हुए कहा कि जब तक लोक हिंदी में और तंत्र अंग्रेजी में बात करेगा, तब तक लोक और तंत्र को एक नहीं किया जा सकता। read more
No comments:
Post a Comment