मोटर व्हीकल एक्ट में हुए बदलाव, गुजरात और उत्तराखंड ने किया ट्रैफिक जुर्माने के दरों को 50 से 75 परसेंट तक कम
2 सितम्बर 2019 को सरकार ने मोटर व्हीकल एक्ट में कुछ बदलाव किए थे। उसमे ट्रैफिक नियमों का पालन न करने पर जुर्माना बढ़ाना शामिल था। भारत की सड़कों पर अचानक से ही हलचल बढ़ती दिखाई दी, ट्रैफिक चालान के कई अनोखे किस्से हमे रोज़, पढ़ने को और सुनने को मिलने लगे। जुर्माना 10 गुना बढ़ने पर इसके विरोध में कई लोग खड़े हुए। इस विरोध की वजह ये भी थी कि किसी वाहन चालक की तो इतनी आमदनी भी नहीं थी, जितना उनको चालान भरना पड़ा। एक बाइक सवार ने तो चालान कटने पर अपनी बाइक में ही आग लगा दी।

ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर नितिन गडकरी ने कहा कि हमने इस रूल को इसलिए लागू किया था ताकि लोग डरे और ट्रैफिक नियमों का पालन करे। ये किसी भी तरह की पैसे कमाने की स्कीम नहीं है। क्या आपको इस बात की चिंता नहीं है कि देश में सालाना 1.5 लाख लोग रोड एक्सीडेंट में मारे जाते हैं और ज़्यादा तक उनकी उम्र 18 से 35 साल तक के बीच की होती है? Read More
No comments:
Post a Comment