शोले फिल्म में कालिया का किरदार निभाने वाले अभिनेता का हुआ निधन… - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, September 30, 2019

शोले फिल्म में कालिया का किरदार निभाने वाले अभिनेता का हुआ निधन…

‘शोले’ फिल्म में कालिया का किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता विजू खोटे का आज यानी 30 सितंबर को 78 साल की उम्र में निधन हो गया है।

शोले फिल्म भारतीय फिल्म इतिहास की एक ऐसी फिल्म है जो सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हुई। फिल्मों को देखने और पसंद करने वाला शायद ही ऐसा कोई इंसान होगा जिसने शोले फिल्म को नहीं देखा होगा। यह फिल्म 1975 में रिलीज हुई थी। रिलीज होते ही इस फिल्म ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इस फिल्म में काम करने वाला छोटे से छोटा अभिनेता भी रातों-रात स्टार बन गया था।
शोले फिल्म में कालिया का किरदार निभाने वाले अभिनेता का हुआ निधन...जानकारी के लिए बता दें कि इस फिल्म को रमेश सिप्पी साहब ने डायरेक्ट किया था और इस फिल्म की कहानी सलीम- जावेद की जोड़ी ने लिखी थी। अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र ने इस फिल्म में शानदार अभिनय करके इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बना दिया था। इस फिल्म के गाने भी बहुत ज्यादा प्रसिद्ध हुए थे। इन सब से अलग इस फिल्म ने अपने शानदार डायलॉग के लिए सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी थी। यह हाथ मुझे दे दे ठाकुर और कितने आदमी थे रे कालिया जैसे डायलॉग आजतक बोले जाते हैं।
शोले फिल्म में कालिया का किरदार निभाने वाले अभिनेता का हुआ निधन...
‘शोले’ फिल्म में कालिया का किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता विजू खोटे का आज यानी 30 सितंबर को 78 साल की उम्र में निधन हो गया है।
जानकारी मिली है कि यह अभिनेता काफी लंबे समय से बीमार चल रहा था। आज सुबह ही इन्होंने अपने मुंबई के घर में आखिरी सांस ली।
यह अभिनेता साल 1964 में फिल्मी दुनिया से जुड़ा था। इन्होंने अपने अपने करियर में कई हिंदी और मराठी फिल्मों में भी काम किया है। इन्होंने शोले फिल्म के अलावा अंदाज अपना अपना फिल्म में भी शानदार अभिनय किया था।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad