स्वामी चिन्मयांनद घटना के साक्ष्य मिटाने की कर सकते है कोशिश: अजय कुमार सिंह - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, September 21, 2019

स्वामी चिन्मयांनद घटना के साक्ष्य मिटाने की कर सकते है कोशिश: अजय कुमार सिंह

स्वामी चिन्मयांनद घटना के साक्ष्य मिटाने की कर सकते है कोशिश: अजय कुमार सिंह


छात्रा ने सोशल मीडिया पर स्वामी चिन्मयांनद का वीडियो वायरल कर देश के सामने इंसाफ की गुहार लगाई। मगर, प्रदेश सरकार मौनी बाबा बनकर तमाशा देखती रही।

यूपी में 2022 के विधानसभा चुनाव में अपना जनाधार वापस लाने की तैयारी में कांग्रेस नेता एक बार फिर जुट गए हैं। शुक्रवार को कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार सिंह उर्फ लल्लू फर्रुखाबाद पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं संग संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति तैयार कीष उन्होंने स्वामी चिन्मयानंद को तिहाड़ जेल भेजने की मांग उठाई। उनका आरोप है कि स्वामी चिन्मयानंद शहजहांपुर जेल में रहकर जांच को प्रभावित कर सकते है।
बीजेपी नेता चिन्मयानंद हुए गिरफ्तार, रेप का है आरोप
कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार सिंह उर्फ लल्लू फर्रुखाबाद और आसपास के जिलों में कांग्रेस की स्थिति भांपने पहुंचे थे। उन्होंने दिनभर पार्टी वर्कर्स के साथ मीटिंग की वहीं लो.नि.वि. के गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगल राज कायम है। रोजाना लूट, डकैती, हत्या जैसी वारदतें घटित हो रही है। आगे कहा कि अभी कुलदीप सेंगर का मामला खत्म भी नहीं हुआ था कि पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता स्वामी चिन्मयांनद की करतूत सामने आ गई। छात्रा ने सोशल मीडिया पर स्वामी चिन्मयांनद का वीडियो वायरल कर देश के सामने इंसाफ की गुहार लगाई। मगर, प्रदेश सरकार मौनी बाबा बनकर तमाशा देखती रही। Read More

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad